भारतीय स्टेट बैंक लीलापुर में सोमवार को ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक का घेराव करके रुपये मांगे। शाखा प्रबंधक ने अफसरों से बात करके आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके खाते में रुपये आ जाएंगे। इधर पुलिस ने पीड़ित ग्राहकों को बुलाकर बयान दर्ज कराने को कहा है।
लीलापुर एसबीआई में ग्राहकों के खाते से गायब रुपये नहीं मिलने से गहरी नाराजगी है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पहुंचकर शाखा प्रबंधक का घेराव किया। भीड़ से घिरने के बाद शाखा प्रबंधक ने शीर्ष अफसरों से बात कर दो दिन के अंदर खाते में रुपये वापस आने को कहा है। शाखा प्रबंधक शिखर अग्रवाल के आश्वासन के बाद ग्राहकों का गुस्सा शांत हुआ। इधर लीलापुर पुलिस ने पीड़ितों से अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।