फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फांसी लगाकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के जरगोइया धनऊपुर के रहने वाले राम आसरे गौतम की 20 वर्षीय बेटी वंदना गौतम सोमवार की शाम घर के बाहर काम करने के बाद कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के लोग उसे खोजने लगे। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। देखा तो कमरा भीतर से बंद था। किसी तरह परिवार के लोग दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुए। देखा तो वंदना का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। खबर भेजे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें