फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला में गिरने से बची स्कूली बस

Thu, 10 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बेल्हा में नौनिहालों की जान से स्कूल संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर में जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे टेंपो में मैजिक ने सामने से टक्कर मार दी, जेठवारा में बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस बोलेरो को पास देने के दौरान बेकाबू होकर नाले में गिरने से बची। गनीमत रही कि बस पुल की रेलिंग में फंसकर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


बेल्हा में स्कूल जाने वाले बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बुधवार को शहर के न्यू कालोनी बाबागंज स्थित समरफील्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं को लेकर एक टेंपो निर्मल तिराहे के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही मैजिक डाला ने उसे सामने से टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो में सवार आधा दर्जन छात्र चुटहिल हो गए। यह देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल घायल बच्चों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद घर भेज दिया। दूसरी ओर जेठवारा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल की बस बुधवार की सुबह क्षेत्र के 45 छात्र-छात्राओं को लेकर निकल रही थी। जब बस ऊदापुर के करीब नाले के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे बोलेरो पुल पर आ गई। उसे पास देने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण बस का बायां पहिया नाले के पुल की रेलिंग के पार होते हुए आगे बढ़ गया। बस रुकते-रुकते काफी आगे तक निकल गई थी। बस में सवार स्कूली बच्चे रोने लगे। चालक ने संयम का परिचय दिया। तब तक आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को चालक वाले गेट व खिड़कियों से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि बस नाले में नहीं पलटी और रेलिंग पर ही अटकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें