फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग गंगा में डूबे, एक की गई जान

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
निशान में शामिल होने के लिए गए पांच लोग नहाने के दौरान सोमवार को हौदेश्वरनाथ धाम के पास गंगा में डूबने लगे। इस दौरान चार लोगों को तो किसी तरह से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक काफी देर तक पानी के अंदर रह गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार पटेहरन का टोला के अशोक गुप्ता के घर में रविवार को रामायण का पाठ था। सोमवार को उसके घर से हौदेश्वरनाथधाम में निशान चढ़ने के लिए गया था। निशान चढ़ाने के बाद कुछ लोग गंगा में नहाने के लिए चले गए। इस दौरान बीच में कुंड होने के चलते पंाच लोग उसी में फंस गए। सभी डूबने लगे। शोरशराबे पर आसपास के लोग पानी में कूदे और डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। पहले अश्वनी पटवा (17) पुत्र अवधनरायण, प्रवीण साहू (20) पुत्र रामधनी को  बाहर निकाला गया। फिर प्रयास करके  आकाश (17) पुत्र संजय साहू, अभिषेक (20) पुत्र रामशंकर पांडेय को भी बचा लिया गया। दोनों के पेट में काफी पानी  चला गया था। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर एक युवक शांतनू (19) पुत्र संजय साहू का पता नहीं चल पा रहा था। करीब घंटे भर खोज के बाद वह मिला तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस पर परिजन उसका शव घर उठा ले गए। शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें