फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोइंट्री में घुसे ट्रक ने पूर्व प्रधान को रौंदा

Thu, 29 Sep 2016 12:20 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था बुधवार को पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। चिललिबा पुलिस चौकी के सामने नो इंट्री में घुसे ट्रक ने पूर्व प्रधान को रौंद दिया। जिससे उनकी ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली उठा लाई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के लोहंगपुर के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सिंह (85) बुधवार को साइकिल से किसी काम से शहर आए थे। करीब शाम चार बजे वह साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। चिलबिला पुलिस चौकी के करीब वह पान खाने के लिए रुके। इसके बाद ज्यों आगे बढ़े कि सामने से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। तड़प रहे पूर्व प्रधान को पुलिस ने लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलने पर नगर कोतवाल हरिपाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें