फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर,चालक घायल

Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो चालक घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों में इसे लेकर टकराव हुआ। पुलिस हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इसे लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन




नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे के पहले पुलिया के पास बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के कारण बोलेरो चालक गुड्डू घायल हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने घायल चालक को अस्पताल भेजने के बाद ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद चालक ट्रक लेकर जाने लगा। यह देख ग्रामीण ट्रक का पीछा कर रोक लिए। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी आ गए। तभी भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो पुलिसकर्मी ट्रक रोकने वाले ग्रामीण को पीटने लगी। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण हंगामा करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों में टकराव की नौबत आ गई। यहां तक कि धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ट्रक व युवक को लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस की कारस्तानी से लोगों में खासा गुस्सा है। इस बाबत नगर कोतवाल ने बताया कि ऐसी कोई भी घटना मेरे संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें