फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के वक्त स्टेज पर दूल्हा बेहोश, टूटी शादी

Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया गांव में शुक्रवार की रात जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हा स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और दूल्हे को रोगी बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। साथ ही शादी में खर्च हुए दो लाख रुपये लौटाने की डिमांड रख दी। बिरादरी के लोगों के कहने पर लड़की पक्ष वालों को पैसा वापस किया गया।
विज्ञापन



नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव निवासी रामखेलावन पाल के बेटे की शादी रानीगंज के थरिया गांव निवासी तीरथपाल की बेटी से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात पहुंची। द्वारचार कार्यक्रम होने के बाद जब दूल्हा जयमाल के लिए पहुंचा तो वह स्टेज पर ही गश खाकर गिर पड़ा। जिससे लोग परेशान हो गए। वैवाहिक माहौल की जगह सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों के साथ ही दूल्हा पक्ष व लड़की पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में दूल्हे को जयमाल स्टेज से एक कमरे में ले जाया गया। मुंह पर पानी का छींटा मारने के बाद उसे होश आया तो लड़की पक्ष वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को मिर्गी होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। शादी में खर्च हुए दो लाख रुपये लौटाने की डिमांड रख दी। हालांकि शुरुआत में लड़के पक्ष वालों ने पैसा देने से मना किया, लेकिन बिरादरी के लोगों की बात मान 1 लाख 70 हजार रुपये लौटा दिए। इससे पहले पैसा वापस करने की बात को लेकर रात भर दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। साथ ही दूल्हा पक्ष के लोग रोग न होने का भी दावा करते रहे। उनका कहना था कि भीड़ भाड़ होने की वजह से वह घबरा गया। जिससे उसे चक्कर आ गया लेकिन लड़की पक्ष के लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। वह शादी न करने के साथ ही पैसा वापस करने की डिमांड पर अड़े रहे। चर्चा है कि दूल्हा पक्ष के लोगों के विरोध पर उनमें से कुछ लोगों को रात भर बंधक भी बनाए रखा गया। स्थानीय लोगों का का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें