फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से अधेड़ की मौत,कोहराम

Wed, 15 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहंड़ौर बाजार के पास प्राइवेट बस की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। अन्य अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सुलतानपुर जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के जूड़ा पट्टी निवासी रामप्यारे (55) मंगलवार को प्राइवेट बस से किसी काम से कोहंड़ौर आ रहा था। कोहंड़ौर पहुंचने के बाद उसने बस को रुकवाया और उतरते लगा। उतरते समय समय बस चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दिया। इससे रामप्यारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 रास्ते में रामप्यारे की मौत हो गई। परिजन शव लेकर कोहंड़ौर थाने पहुंच गए और बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पर अड़ गए। पुलिस पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी मो. शिबू (10) पुत्र मुस्तफा, पूरे आर्चाय निवासी अजीत यादव (15) पुत्र हरि प्रसाद, पट्टी कोतवाली के उडै़याडीह निवासी रूपा (23) पुत्री भगवत प्रसाद व लालगंज के जूड़ापुर निवासी रवि मिश्र (21) पुत्र फूलचन्द्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें