फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल में टक्कर मार पलटी कार, किशोर की मौत

Fri, 12 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार दंपती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के करमचन्द्रपुर देवापुर सकली निवासी फारुख (16) पुत्र मासूक शुक्रवार को साइकिल से रेणी बाजार गया था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। रेणी पुलिया के पास लालगंज की ओर से प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


कार पर सवार जेठवारा थाना के सरायआना देव निवासी धर्मेन्द्र (30) व उसकी पत्नी  पुप्पा (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने फारुख को मृत घोषित कर दिया और कार सवार दंपती की हालत नाजुक देख कर इलाहाबाद रेफर कर दिया। फारुख की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर बदहवास घरवाले बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। फारुख चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें