फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप पलटने से दो बाराती की मौत

Sun, 07 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बारातियों को लेकर कांधरपुर से अस्थरा जा रही एक पिकअप रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर ही दो बाराती की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले आया गया, जहां डाक्टरों ने कई लोगों की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी रामदेव वर्मा के बेटे की बारात रविवार को कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव जा रही थी। बड़ी संख्या में बाराती पिकअप से दूल्हे के वाहन के पीछे जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे कंधई थाना क्षेत्र के धर्मापुर के करीब निर्माणाधीन सड़क पर पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। यह देख आसपास के लोगों के साथ राहगीर दौड़ पड़े। वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पिकअप के नीचे दबने से रामकिशुन बंगाली (48) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अक्षय कुमार (17) की उपचार के दाौरान अस्पताल में माौत हाो गई। रंजीत (10), वहब (8), सत्यप्रकाश (22), गोविंद (12), टेरे (25), पवन (23) निवासी कांधरपुर और मोतीलाल (40), सुभाष (22) निवासी मंगरा पीपरपुर सुल्तानपुर समेत डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने कई लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी अस्थरा पहुंची तो शादी वाले घर में मातम पसर गया। आननफानन में दूल्हे को छोड़कर दूसरे लोग घायलों की मदद के लिए जिला अस्पताल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें