फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The young man killed by the impact of truck Mandhata

Thu, 07 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरागुलाब सिंह बाजार व इलाहाबाद के बार्डर पर बाइक से ससुराल जा रहे मानधाता के युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन


मानधाता के नारायणगंज बाजार निवासी मो. हबीब उर्फ पुतरन (36) पुत्र इसहाक परिवार के साथ भिमंडी शहर में रहता है। दो दिन पहले उसके मौसेरे भाई की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह शहर से आया था। शादी कार्यक्रम पूरा होने के बाद हबीब घर पहुंचा और गुरुवार की सुबह बाइक से इलाहाबाद सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर स्थित ससुराल जा रहा था।


 जैसे ही वह घर से दो किमी पार कर इलाहाबाद की सीमा के हरखपुर में पहुंचा की पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर  मार दी। इससे हबीब की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हबीब घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इसकी जानकारी उसकी पत्नी व बच्चों को दी गई। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी व बच्चे भी भिमंडी से रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें