फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने को गया युवक तालाब में समाया

Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
भोर में मछली पकड़ने गया एक युवक गायब हो गया। तालाब के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है िक वह समा गया है। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। दोपहर बाद से पुलिस तालाब में खोजवा रही है। फिलहाल देर रात तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के कोड़रासाल गांव निवासी रमेश कुमार के पास भोर में किसी का फोन आया था। इस पर वह घर से कटिया लेकर मछली पकड़ने के लिए चला गया। यह उसका आए दिन का काम था इसके लिए परिजनों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वह दोपहर बाद तक नहीं लौटा तो घर के लोग उसे खोजने लगे। गांव के बगल ही तालाब के किनारे उसकी चप्पल और कपड़े मिले। इस पर परिजनों को आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर जानकारी पर बिहार प्रमुख अनुभव यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाव के साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था कराई। इसके बाद देर रात तक तालाब में उसे तलाश किया जाता रहा। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें