फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Mon, 19 Oct 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। दूसरी ओर हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। उसका उपचार कोहड़ौर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी सखई यादव (65) सोमवार को साइकिल से मंदाह में खेत देखने गया था। धान की फसल देखने के कुछ देर बाद वह घर के लिए चल पड़ा। चिलबिला-किशुनगंज मार्ग पर शहर की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे सखई के साथ ही बाइक चालक रामकरन पाल निवासी मदाफरपुर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सखई को टेंपो से लादकर जिला अस्पताल भेजा।

जबकि बाइक सवार घायल होने के बाद भी बाइक लेकर वहां से भाग निकला। बाद में परिजनों ने उसे कोहड़ौर अस्पताल में भर्ती कराया। सखई की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे और शव लेकर वापस लौट आए। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। लोगों ने आशंका जताई है कि बाइक सवार मदाफरपुर का रहने वाला युवक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें