फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ा टेंपो, ताई-भतीजी की मौत

Thu, 23 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात सुवंसा बाजार में एक अनियंत्रित टेंपो खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में उस पर सवार ताई-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया निवासी दिनेश गुप्ता परिवार समेत रिश्तेदार के यहां मुंगराबादशाहपुर तेरहवीं में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार देर रात सभी टेंपो से लौट रहे थे। रात करीब दस बजे सुवंसा बाजार में अनियंत्रिट टेंपो खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में आशा (35) पत्नी मनोज गुप्ता और उसकी भतीजी कोमल (11) पुत्री दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राज (10) पुत्र दिनेश व गुंजन (25) पत्नी सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मनोज के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें