फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से किशोर की गर्दन उड़ी, मौत

Thu, 23 Jul 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर रंगौली गांव के एक किशोर की क्रेन की चपेट में आने से गर्दन उड़ गई। इससे कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस शव लेकर मर्चरी आ गई। चालक रास्ते में क्रेन छोड़कर भाग निकला। नगर कोतवाली के रंगौली निवासी विवेक यादव (14) पुत्र दान बहादुर बुधवार की रात हाइवे पार करने के लिए किनारे खड़ा था। अचानक इलाहाबाद की ओर से आ रही क्रेन (हाइड्रा) की चपेट में वह आ गया।
विज्ञापन


 इससे उसकी गर्दन उड़ गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो किशोर के घरवाले भी पहुंच गए। शव देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। सताइसा गांव के करीब चालक क्रेन छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पहुंचे और किशोर के शव को कब्जे में लेकर अपनी जीप में लादा। परिजनों को साथ लेकर वह पोस्टमार्टम हाउस के लिए भागे। तमाशबीनों की भीड़ के चलते हाइवे पर जाम लग गया। करीब पंद्रह मिनट तक हाइवे पर लोगों के रुकने से आवागमन बाधित रहा। शव हटने के बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें