फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो का चक्का निकला, पांच घायल

Tue, 21 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्का निकलने से टेंपो पलट गया। उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में कराया गया। गंभीर रूप से घायल मां और बेटे को ऊंचाहार अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



नवाबगंज बाजार से एक टेंपो सवारी लेकर लवाना जा रहा था। परियावां तुलसी का पुरवा स्थित पानी टंकी के पास उसका एक्सल टूट गया। इसके चलते टेंपो का चक्का निकल गया। तेज रफ्तार टेंपो सड़क के किनारे खड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकालकर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को तो हल्की खरोंचे आईं, लेकिन अदलाबाद निवासी अमन शुक्ला व उसकी मां उर्मिला पत्नी छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को ऊंचाहार के लिए रेफर कर दिया। नवाबगंज पुलिस टेंपो थाने उठा ले गई। चालक टेंपो पलटने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें