कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सरकार की मिलीभगत से पीसीएस परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्रों को देखने के लिए जब वे गए तो उन्हें भी पीटा गया। सांसद ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर मामले की सीबाआई जांच कराने की मांग की। कहा कि साथ ही लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा.अनिल यादव व डीएम, एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए।