फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल

Wed, 18 Mar 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला के पास अनियत्रित टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर निवासी शिवकेश (25) पुत्र रामसमुझ अपने साथी सचिन (18) पुत्र वृजलाल व  विकाश मौर्य (18) पुत्र मनीराम बुधवार की सुबह बाइक से कोहंड़ौर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


चिलबिला के पास कोहंड़ौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने शिवकेश को इलाहाबाद रेफर कर दिया। बाकी दो लोगों का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें