किसान दिवस पर विकास भवन के सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कृषकों की समस्याओं को सुना। लंबित किसानों की शिकायतों को देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि शिकायतों को वे गंभीरता से निस्तारित करें। ऐसा नहीं करने पर वे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
किसानों से साथ हुई सीडीओ की बैठक में दस समस्याएं प्राप्त हुईं। समस्याओं की बाबत कृषकों ने उन्हें लिखित शिकायती पत्र दिया। इस पत्र को पढ़ने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा। अधिकारियों को हफ्ते भर में निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि शासन व प्रशासन के लिए किसान सर्वोपरि है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को आम और आंवला के बाग की सुरक्षा का उपाय बताया।
उनके निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को फोन नंबर 05342-222269,9415180152 नोट कराया। कहा कि बागवान किसी भी समस्या के निवारण की जानकारी इस नंबर से ले सकते हैं। किसानों ने वनरोज व जंगली सुअरों के उत्पात का मुद्दा उठाया। सीडीओ ने डीएफको को समस्या के निस्तारण की रणनीति तय कर उन्हें जानकारी देने का निर्देश दिए। शिवगढ़ के एक किसान ने नहर में पानी न आने की शिकायत की। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने पानी की कमी बताई। कहा जहां जरूरत होगी पानी वहीं छोड़ा जाएगा।