फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और कार की भिड़ंत, सात घायल

Sun, 15 Feb 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर रविवार शाम टेंपो-कार की आमने-सामने भिड़ंत होने से सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर निवासी विकास सिंह के घर शनिवार को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक टेंपो से जौनपुर के रिश्तेदार अपने घर जाने के लिए निकले। उन लोगों को लेकर टेंपो इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर फर्राटा भर रहा था। तेलियरगंज राजगढ़ के करीब इलाहाबाद की ओर जा रही कार से टेंपो की भिड़ंत हो गई। इससे वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच कार चालक मौका पाकर भाग निकला। लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

 घायल बबना (65) पत्नी रामानंद, प्रमिला (40) पत्नी राजमणि, मंजू (35), अंशू सिंह (21) पुत्र राजमणि निवासी खेमापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर और विकास सिंह (24) पुत्र रामचंद्र सिंह , शत्रुध्न सिंह(15) पुत्र राधामणि, नीरज सिंह (15) पुत्र विजय सिंह निवासी सहिजनपुर थाना मानधाता को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रमिला की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें