फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: न्यायाधीश के धाम में सहूलियत पर ताला, महिला श्रद्धालुओं को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता ब्लॉक क्षेत्र के कुशफरा स्थित शनिदेव धाम में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सामुदायिक शौचालय दो महीने से बनकर तैयार है लेकिन अभी तक इसे हैंडओवर नहीं किया जा सका है। नव निर्मित सामुदायिक शौचालय के गेट पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का विधिवत शुभारंभ किया जा चुका है। अफसरों की यह अनदेखी श्रद्धालुओं को अखर रही है। उन्हें परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन इसे लेकर विभागीय अधिकारी संजीदा नहीं है। कुशफरा स्थित शनिदेव धाम भक्ति और आस्था का केंद्र है। यहां हर शनिवार दर्शन- पूजन के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। न्यायाधीश के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है। लोगों की मन्नतें पूरी होने पर यहां लोग गाजे- बाजे के साथ निशान चढ़ाते हैं। सुबह- शाम भक्तों की कतार लगी रहती है।
धाम में विकास कार्य भी गतिमान है। शनिदेव धाम के लिए प्रवेश द्वार, 15 किलोवाट का सोलर पैनल व सामुदायिक शौचालय के लिए शासन से 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। निर्माण कार्य की देखरेख ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आरईएस को मिली थी। गेट, सोलर लाइटिंग व शौचालय सभी कार्य पूरे हो गए हैं। सामुदायिक शौचालय भी रंग रोगन हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन

दरअसल, अभी इसे हैंडओवर नहीं किया जा सका है। करीब दो माह पहले कैबिनेट मंत्री ( जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण) सदस्य विधान परिषद स्वतंत्र देव सिंह द्वारा इसका लोकार्पण भी किया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी इसका संचालन नहीं शुरू किया जा सका है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। उन्हें झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी लोगों ने की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इसे लेकर दर्शनार्थियों में गहरी नाराजगी है।

शनिदेव धाम में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का संचालन जल्द ही कराया जाएगा। जो भी औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। उसे पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिषेक पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें