फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू आजमी ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी

Mon, 26 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन

विज्ञापन
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने रविवार को रानीगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा विधायकों पर अभद्र टिप्पणी की। प्रधानमंत्री के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। वह रविवार को रानीगंज के सरायभरत राय गांव में आयोजित घोड़ा रेस प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अबू आजमी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उनके बिगड़े बोल यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा विधायकों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी कर डाली। कहा कि नोटबंदी ने देश का बेड़ागर्क कर दिया है। लोग पैसे के बिना तंगी का जीवन बीता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के दौरान जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने नोटबंदी को पूरी तरह से गलत बताया। कहा कि इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि घर की बहू-बेटियां पैसे के लिए एटीएम और बैंक की लाइन में धक्का खाती फिरें। इसकी जिम्मेदार केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भाषण के दौरान वे इतने उग्र हो गए कि अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा सके। पीएम मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से नहीं चूके। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बसपा विधायकों का भी मजाक उड़ाया। जनसभा के दौरान सूबे के मंत्री और रानीगंज के विधायक प्रो.शिवाकांत ओझा भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें