फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए दूसरे दिन भी हंगामा

Mon, 29 Dec 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आधार कार्ड बनवाने के लिए सोमवार को भी हंगामा हुआ। बवाल कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के पहरे में लोगों को फार्म वितरित किया गया। पुलिस लाइन में सोमवार को दूसरे दिन आधार कार्ड बनाने के लिए कैम्प में कर्मचारी पहुंचे। इसके पहले ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गई थी। आधार कार्ड का फार्म लेने के लिए पुलिसकर्मी छीनाझपटी करने लगे।
विज्ञापन


 इससे फिर हंगामा होने लगा। बवाल की खबर पर चौकी प्रभारी भंगवा, सिविल लाइन दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों का आरोप था कि लाइन में लगे लोगों की परवाह किए बिना सिपाही फार्म जबरिया ले रहे थे। इसके बाद पुलिस के पहरे में लोगों को फार्म वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें