फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के पसिन का पुरवा निवासी 45 वर्षीय दिनेश यादव बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से देवरी बाजार दवा लेने गया था। दवा लेने के बाद वह सड़क किनारे खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी अठेहा की ओर से अमेठी जा रहे डंपर ने दिनेश को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटा। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे।
मौका पाकर डंपर चालक भाग निकला। लोगों ने पथराव कर डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल की खबर पर सांगीपुर, लालगंज व उदयपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी गीता रोते बिलखते मौके पर पहुंची। सीओ के प्रयास करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें