फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाघराय के युवक की फतेहपुर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के भाव निवासी 49 वर्षीय आशीष कुमार द्विवेदी दिल्ली में परिवार सहित रहते थे। इनका दिल्ली शहर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। एक सप्ताह पहले अपने भांजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। शादी के बाद बुधवार सुबह कार से परिवार सहित दिल्ली के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

फतेहपुर के खागा मनवा तहसील के पास एक चारपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद कार करीब दो सौ मीटर दूर तक घिसटती रही। हादसे में आशीष की मौत हो गई। जबकि कार सवार पत्नी सीमा, भाई गोपाल द्विवेदी, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कालेज फतेहपुर में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को आशीष का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुरघाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें