फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रुपये के बंटवारे में युवक को मारी गोली, पुलिस को नहीं लगी भनक

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर में सरेराह एक गुट के लोगों ने रुपये बंटवारे को विवाद में साथी युवक के पेट में गोली मार दी। घटना के तीन दिन बाद जानकारी होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मदईपुर निवासी सोहेल, चंघईपुर के जफरूल उर्फ अलगू, अजहर और पुरैला नूरपुर के शोएब उर्फ सैफ एक ही गुट के साथी हैं। 13 अप्रैल को चंघईपुर बाग में रुपये बंटवारे को लेकर सोहेल का साथियों से विवाद हो गया था। गुट के लोगों ने ही तमंचे युवक के पेट में गोली मार दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर घायल को प्रयागराज लेकर चले गए। तीन दिन बाद बुधवार को घटना की जानकारी होने पर देल्हूपुर पुलिस प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में युवक से मिलने पहुंची। हालांकि परिजनों ने तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसआई मार्कंडेय सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि घायल और आरोपी एक ही गुट के हैं। घटना को छिपाया गया। प्रयागराज पहुंचने पर भी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। एसआई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें