एआईजी स्टाम्प यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुंडा के अख्तियारी टोल प्लाजा का संचालन लखनऊ के गोमती नगर निवासी संदीप करते हैं। उन्होंने आठ अक्तूबर-2025 से अब तक वाहनों से वसूले गए 43.54 करोड़ रुपये का दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क विभाग में जमा नहीं किया है।
स्टाम्प जमा न करने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। बताया कि टोल प्लाजा का एग्रीमेंट भी नियम के विपरीत मात्र 100 रुपये के स्टाम्प पर हुआ था। विभागीय अफसर ने बताया कि 87.07 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी जमा करने की रिपोर्ट भेजी गई है।