फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर ट्रेनों के आरक्षित और तत्काल टिकट के लिए हर दिन हंगामा होता है। शुक्रवार को तत्काल टिकट लेने के लिए 24 घंटे पहले लाइन लगाने वाले युवक को दलालों के करीबी दबंगों ने जमकर धुना, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। सुरक्षा करने वाली आरपीएफ और जीआरपी नदारद रही।
विज्ञापन

रानीगंज का दिव्यांश पांडेय मुंबई जाने के लिए तत्काल टिकट बनवाने के लिए मां बेल्हा देवी जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर कई दिनों से चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसका नंबर नहीं आया। शुक्रवार को जैसे ही आरपीएफ व रेल कर्मचारी पहले से लाइन में लगे यात्रियों को फाॅर्म वितरित कर निकले। दूसरे लोग नई लाइन लगाने लगे। दिव्यांश ने पहले नंबर पर लाइन लगाया। दिव्यांग के अनुसार एक महिला व पुरुष पहुंचे। खुद को पहले नंबर पर खड़े होने की बात करने लगे, जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। तभी कुछ दलाल भी पहुंच गए। हंगामे के बीच ही दलालों के दबंग करीबी पहुंचकर उसकी पिटाई करने लगे। यात्रियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया।
करीब आधे घंटे तक हंगामा, मारपीट चलता रहा लेकिन न तो आरपीएफ दिखी और न ही जीआरपी। जिसके चलते दबंगई करने वाले मारपीट कर आसानी से चले गए। हालांकि एक घंटे बाद आरपीएफ के सिपाही पहुंचे और लोगों को भगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें