फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो कार की भिड़ंत में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे युवक की कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया लेकिन बुधवार को रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

उदयपुर के अठेहा बाजार निवासी लवकुश यादव (22) गांव के दोस्त शिवकुमार के साथ कार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने प्रयागराज गया था। रविवार को लौटते समय शहर के भगवाचुंगी पुलिस चौकी के पास आमने-सामने कार की टक्कर हो गई।
घटना में लवकुश बुरी तरह घायल हो गया था। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से माता और बहनें बेसुध हो गईं। मां गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले वर्ष पिता राजाराम की मौत हो गई थी। मृतक के शव का कोतवाली देहात पुलिस पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें