फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक माह का फ्री ट्रायल फिर होगी गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल की वसूली

विज्ञापन
सोरांव --589 पूरब नारा टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से एक माह तक फ्री ट्रायल किया जा रहा है। इस दौरान एक्सप्रेसवे व उससे जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की निगरानी की जा रही है। इस अवधि के बाद वाहन चालकों से निर्धारित टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के सोरांव-होलागढ़ के पूरब नारा स्थित टोल प्लाजा व कार्यालय में वाहन तथा वाहन चालकों के विभिन्न सुविधाएं जैसे कि चिकित्सा, एंबुलेंस, शौचालय और विश्राम गृह समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा मेरठ से प्रयागराज आने वाले लेन पर आठ व प्रयागराज से मेरठ की तरफ जाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आठ टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
टोल मैनेजर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 27 अप्रैल से ही टोल वसूली की जानी थी लेकिन लोकार्पण के अभाव में चालू नहीं किया जा सका। बीते बुधवार को पीएम मोदी ने हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण है।
विज्ञापन

इस वजह से संस्था की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को एक माह के लिए निशुल्क ट्रायल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाहन व चालकों के सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें