फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। सुल्तानपुर के खसड़े गांव निवासी संतराम सिंह के अनुसार उनका बेटा सत्यम सिंह 28 अप्रैल को अपनी चाची वंदना के साथ बाइक से जामताली के नंदईपुर गांव अपनी बुआ के घर गया था। जहां पर अचानक वंदना की तबीयत खराब हो गई। वह चाची वंदना और रिश्तेदार युवती के साथ अस्पताल जा रहा था।
विज्ञापन

महदहा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सत्यम सिंह को लखनऊ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार भोर में उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस बस की खोजबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें