बारात में शामिल होने आए युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव करने आई उसकी भांजी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। शोर शराबे पर जुटे बारातियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कुंडा कस्बे के एक गेस्टहाउस में सोमवार शाम आयोजित शादी समारोह में मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र शिव प्रसाद अपनी भांजी के साथ शामिल होने आया था। बारात लगने के दौरान एक कार तेज रफ्तार से बारात में घुसने लगी। इस पर उसने शोर मचाकर कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार कुछ लोग नीचे उतरे और उसे गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
इस दौरान बीच बचाव करने उसकी भांजी आई तो उससे छेड़छाड़ की गई। शोरशराबे पर पहुंचे बरातियों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जलालपुर निवासी व प्रधान मम्मन, कुंडा निवासी विनीत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह सहित चार लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।