फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : शादी समारोह से लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया

Thu, 25 Apr 2024 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोहड़ौर की रहने वाली विवाहिता अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात कंधई थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रिश्तेदारों से उसके पति की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंपती घर जाने के लिए रात करीब एक बजे निकले। रास्ते में रुककर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बोलेरो से पहुंचे तीन लोगों ने पति को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म व जेवरात लूटने वालों की तलाश में पुलिस लगातार हाथ- पैर चला रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

कोहड़ौर की रहने वाली विवाहिता अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात कंधई थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रिश्तेदारों से उसके पति की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंपती घर जाने के लिए रात करीब एक बजे निकले। रास्ते में रुककर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बोलेरो से पहुंचे तीन लोगों ने पति को धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन

महिला को अगवा कर जेवरात लूटे और कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर सक्रिय हुई दो थानों की पुलिस को वह भोर में मिली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल कराया। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से लेकर कोहड़ौर तक बोलेरो की जांच की जा रही है। सबसे आखिरी में सफेद रंग की बोलेरो कोहड़ौर बाजार में दिखाई दी है। जल्द ही आरोपी हवालात में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें