फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कैसे जाएं पंजाब, मेल में नो रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब मेल एक्सप्रेस में नो रूम की स्थित चल रही है। इससे लोग परेशान हैं। पंजाब जाने के लिए अधिक पैसा खर्च कर जमानिया से वेटिंग टिकट ले रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली- वाराणसी, भोपाल- मां बेल्हादेवी जंक्शन और मुंबई से वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया, लेकिन पंजाब के लिए नहीं किया।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी मनाने पंजाब जाने वाले लोगों के सामने ट्रेन का टिकट न मिल पाना एक चुनौती बन गया है। पंजाब जाने के लिए इकलौती ट्रेन पंजाबमेल है। इन दिनों इस ट्रेन में बैठने की तो बात दूर खड़े होने भर का जगह नहीं मिल रहा है। ट्रेन में नो रूम की स्थित चल रही है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहले से तैयारी कर चुके हैं अब वे गाजीपुर के जमानिया से वेटिंग टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। पैसा अधिक खर्च कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से वाराणसी, मुंबई से वाराणसी और भोपाल से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो कर दिया मगर पंजाब के यात्रियों के लिए किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया गया। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
कम कर दिया गया जनरल कोच

पंजाब मेल एक्सप्रेस में अबतक चार जनरल कोच लगते थे। मगर बीते 15 दिनों से दो कोच कम कर दिया गाय। इस ट्रेन में महज दो जनरल कोच ही लगाया जाता है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंजाबमेल में नो रूम की स्थित चल रही है। यह ट्रेन जमानिया से ही फुल होकर आ रही है। इसलिए टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड करता है।
विज्ञापन

- शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें