फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म

Sat, 28 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इससे उसके घर में खुशियां छा गईं। हालांकि देर रात उसकी बच्ची ने कमजोरी के कारण दम तोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


सीएचसी कुंडा के मौली गांव निवासी पिंटू हरिजन की पत्नी लालती देवी गर्भवती थी। गुरुवार दोपहर उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन कस्बे के एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां शाम तक उसे तीन बच्चे हुए। इसमें दो बच्चे व एक बच्ची थी। तीन बच्चे होने के कारण सभी काफी कमजोर थे।

इसके चलते उनकी ठीक से देखभाल की जा रही थी। मगर देर रात बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। दोबारा बच्चों और प्रसूता की जांच कराई गई। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें