प्रतापगढ़। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो जिलों के पुलिस अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ। सुल्तानपुर व रायबरेली से आए अभ्यर्थियों की संख्या 60 बताई गई। मेडिकल पूर्व पुलिस भर्ती का प्रमाण पत्र लेने के लिए पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की लंबी कतार रही।
सुबह दस बजे के करीब मेडिकल के लिए अभ्यर्थी शहर पहुंच गए। भर्ती प्रमाण पत्र लेने के लिए वे पुलिस लाइन में डटे रहे। प्रमाण पत्र पाने के बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सीएमओ डॉ.वीके पांडेय के जरिए गठित डॉक्टरों की टीम ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया। बारी-बारी से परीक्षण कराने के लिए सभी कतार में खड़े रहे। करीब तीन बजे तक परीक्षण चला। सीएमओ ने कहा कि कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित भी रहे। वहीं, एसपी अनुपस्थित अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी नहीं दे सके।