बरेंद देवीदास का पुरवा में मंगलवार की शाम खेत में लगे बाड़ के करंट की चपेट में आने से अमित कोरी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है। बरेंद देवीदास का पुरवा के रहने वाले सुभाष कोरी का 16 वर्षीय बेटा अमित बृहस्पतिवार की देर शाम घर से बाहर सड़क की ओर काम से गया था। घर से कुछ दूर सड़क किनारे अशोक तिवारी के खेत के पास खड़ा था।
मृतक के बाबा राम गुलाम का कहना है कि खेत के किनारे लोहे के तार की बाड़ लगाई गई है। जिसमे करंट दौड़ाया गया है। जबकि मौजूदा समय में खेत में किसी प्रकार की फसल नहीं बोई गई है।
उसका पोता बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अमित की मौत की खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के बाबा रामगुलाम ने अशोक तिवारी के बेटे अतुल एवं अमित तिवारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।