फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चांदी के दाम में नरमी से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस से पहले चांदी की कीमतों में आई नरमी ने सराफा बाजार की रौनक बढ़ा दी है। त्योहार पर खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। बृहस्पतिवार को चांदी का भाव 1.87 लाख 500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। शहर के पंजाबी मार्केट, चौक बजाजा, श्याम बिहारी गली और भरत चौक समेत प्रमुख बाजारों में धनतेरस की खरीदारी तेज हो गई है। पांच और दस ग्राम के सिक्कों के अलावा अलग-अलग डिजाइन के धार्मिक सिक्कों की मांग है। लक्ष्मी-गणेश, स्वास्तिक और गेहूं की बाली अंकित सिक्के ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। चांदी के हाथी, कछुए और मछली की भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी मनीष केसरवानी ने बताया कि मुंबई से आए 10 ग्राम के नए चांदी के सिक्के 2100 रुपये और पुराने सिक्के 2400 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, हाथी, कछुए और मछली की कीमत वजन के हिसाब से तय है।
व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां 50 से 75 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। चांदी के भाव में नरमी से बाजार में तेजी आई है। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें