फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद रची थी अपहरण की साजिश

विज्ञापन
A kidnapping plot was done by a young man himself
विज्ञापन
पोस्टआफिस कर्मचारी के बेटे ने खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी। रविवार देर रात कंधई पुलिस ने उसे रखहा बाजार से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोस्तों से लिए पांच लाख रुपये चुकाने के लिए उसने खुद अपने अपहरण का ड्रामा रचा। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी रामकिशोर पट्टी पोस्ट आफिस में बाबू हैं। उनका बेटा विनोद कुमार सरोज (35) प्रयागराज में बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है। शनिवार रात रामकिशोर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनके बेटे विनोद को अगवा करने की जानकारी देते हुए पांच लाख की फिरौती मांगी। इसकी शिकायत लेकर रामकिशोर कंधई थाने पहुंचे थे।
उनका आरोप था कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए उनकी पिटाई की। उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पर भी मामले की शिकायत की। रविवार देर रात पुलिस ने विनोद को रखहा बाजार से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो दोस्तों से कर्ज लिए गए पांच लाख रुपये चुकाने के लिए उसने खुद अपहरण का नाटक रचा था। कंधई थानाध्यक्ष तुषार त्यागी ने बताया कि विनोद ने खुद साजिश रची थी।उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें