फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेल में बंद युवक की रिपोर्ट आई एचआईवी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोपी युवक एचआईवी संक्रमित निकला। जिला कारागार में निरुद्ध आरोपी की जांच के बाद खुलासा हुआ।
विज्ञापन

कुंडा तहसील क्षेत्र का एक युवक बीते दो माह पहले एक किशोरी को बहला कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ भगा ले जाने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 15 दिन पहले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले जेल में जांच के दौरान पता चला कि बंदी एचआईवी पॉजिटिव है।
चिकित्सकों की काउंसलिंग में बंदी ने बताया कि वह नशे के लत में फंस गया था। साथियों के साथ इंजेक्शन लगाया करता था, जिसके कारण एचआईवी संक्रमित हो गया। पीएनपी संस्था की प्रोग्राम मैनेजर विमला यादव ने बताया कि एचआईवी संक्रमित बंदी के बाद अब किशोरी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें