फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कला उत्सव में दिखी विकसित भारत की झलक, विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
जीजीआईसी में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाती प्रतिभागी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में 2047 के विकसित भारत की झलक दिखी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता विद्यार्थी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एकल संगीत गायन में शहर के सेंट जोसेफ स्कूल की विरोनिका त्रिपाठी विजेता बनीं। समूह लोकगीत में संगम इंटरनेशनल स्कूल की आराध्या, अनुषा, उज्जवल, अनवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

संगीत वादन में सेंट जोसेफ स्कूल के देवांश पांडेय विजेता रहे। शास्त्रीय संगीत वादन में राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के धर्म शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह संगीत वादन में राजकीय इंटर कॉलेज के शिवम, आशुतोष, नाजिश, अरिहंत विजेता बने।
एकल शास्त्रीय नृत्य ने जीजीआईसी की शगुन विश्वकर्मा विजेता बनीं। समूह लोक नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज के कृष्ण कुमार, रविंद्र युवराज और शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लघु नाटिका में जीजीआईसी की अर्शिया नाज, माधुरी, गीत, सृष्टि सागर अव्वल रहीं। चित्रकला में अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह की ओम संस्कृति श्रीवास्तव विजेता रहीं। जबकि मूर्ति कला में जीजीआईसी की खुशी सोनी विजेता रहीं। पारंपरिक कहानी वाचन में भी तृप्ति व जाह्नवी अव्वल रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अनामिका सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस आरपी सरोज एवं जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा माध्यमिक रंजन प्रताप रहे। निर्णायक मंडल में सविता सिंह, डॉ. कल्पना, मिथिलेश सिंह, सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव रहे। संयोजन जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. मो. अनीस का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें