फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया को महासचिव पद से हटाया

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अपना दल में पद और अधिकार की जंग ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि अनुप्रिया को महासचिव पद से हटा दिया गया है। अनुप्रिया को पद से हटाने के अपने निर्णय के बारे में कृष्णा पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी बेटी अनुप्रिया एवं दामाद आशीष कुमार सिंह की महत्वाकांक्षा ने परिवार एवं दल को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

कृष्णा पटेल की ओर से कहा गया है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में उनके कारण ही वह चुनाव नहीं लड़ पाई। उनका आरोप है कि अनुप्रिया ने विधायक बनते ही तानाशाही दिखाना शुरु कर दिया। अनुप्रिया पर उनका आरोप है कि उनकी जिद के कारण ही 23 अगस्त को दल का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रोहनियां उपचुनाव में अपने पति आशीष कुमार सिंह को चुनाव लड़ाने केलिए दबाव बनाती रहीं। पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक जब उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया तो अनुप्रिया ने चुनाव कमजोर किया। उनके इस तानाशाही पूर्ण व्यवहार के कारण दल के राष्ट्रीय महासचिव केपद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें