फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की मौत, फूटा आक्रोश

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज। क्षेत्र के सुजहा गांव में बीती तीन अगस्त को हुई मारपीट में घायल सुभाष यादव (24) ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिवारीजनों ने एसओ रानीगंज को हटाने व आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीडीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सुजहा गांव निवासी पारसनाथ यादव और मेवालाल यादव के परिवाराें में आपसी विवाद को लेकर बीती तीन अगस्त को लाठी-डंडे और फरसे चले थे। इसमें पारसनाथ के बेटे सुभाष के साथ दोनाें पक्ष के 11-11 लोगाें को चोटें आई थीं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस बीच शनिवार को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती सुभाष की सांसें थम गईं। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनाें में आक्रोश फैल गया। सुभाष की मौत की सूचना पर रानीगंज एसओ मनोज राय भी पहुंच गए। दोपहर बाद परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस, शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रयास करने लगी लेकिन परिवारीजनों ने साढ़े चार बजे गाजी का बाग के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलने पर सीओ रानीगंज एमपी सलोनिया व प्रभारी एसडीएम मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। पौने सात बजे मौके पर सीडीओ रमाशंकर मौर्य पहुंचे। मृतक के परिजनों ने सीडीओ से एसओ मनोज राय को हटाने, आरोपियों की गिरफ्तारी, परिजनों को आर्थिक मदद के साथ ही सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। सीडीओ के मांगें पूरा कराने के आश्वासन के बाद जाम हटाते हुए परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें