फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या को लेकर संशय में पुलिस

Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा (ब्यूरो)। फतनपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। रविवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या को लेकर पुलिस संशय में है और दूसरी पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर के सटवा गांव निवासी बृजलाल सरोज शनिवार को अपनी ससुराल आशापुर आया था। ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकल गया। रविवार को नहर के करीब पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को मृतक के परिजन ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सभी को यह कहते हुए लौटा दिया कि जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है उसमें लिखावट साफ नहीं है। इसलिए अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई मूल कापी मंगाकर रिपोर्ट देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इससे मायूस मृतक के परिजन घर लौट गए। इस बाबत सीओ रानीगंज का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें