लालगंज (ब्यूरो)। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि गुजरात का मॉडल विकास का मॉडल नहीं बल्कि विनाश का मॉडल है। कांग्रेस ने ही देश को विकसित राष्ट्र का मॉडल देने में सफलता हासिल की है। संग्रामगढ़ के समीप रजइशा बाजार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने सांसद रत्ना व मोना को जिताने की अपील की।
रामपुर खास की कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने भी क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प जताया। इस मौके पर विश्रुत सिंह, डॉ. नन्हे लाल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, राममिलन तिवारी, डॉ. रामजी सरोज, रवींद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, साकेत मिश्र, बदरूराम पटेल, सुनील त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, विकास मिश्र आदि थे।
प्रमोद तिवारी ने सोमवार को कोहंडौर के शिवपुर में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां प्रमोद ने कहा कि रत्ना सिंह ने अपनी क्षमता से अधिक जिले का विकास किया है। अगर कहीं कमी रह गई है तो उसे अगले पांच वर्षो में पूरा कर लिया जाएगा। चिलबिला अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य प्रारंभ होने का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही जाम से निजात मिलने का आश्वासन दिया। सांसद रत्ना सिंह ने चुनाव को जिले की अस्मिता से जोड़ते हुए विकास के लिए एक मौका मांगा। इस मौके पर ओम प्रकाश पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, दिनेश शुक्ला, रामबहाल पाठक आदि थे।