प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बोर्ड कार्यालय कापी भेजने से पहले इस बार ओएमआर शीट भेजी जा रही है। ओएमआर शीट पर छात्र-छात्राओं का अनुक्रमांक और अंक होता है। ओएमआर शीट पहले भेजने से रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी बोर्ड की कापियां जांचने के लिए शहर में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। केपी हिंदू इंटरकालेज में भौतिक विज्ञान और हिंदी की कापी अधिक होने कारण निर्धारित अवधि के बाद भी मूल्यांकन कार्य होता रहा। एडीआईओएस आरके वर्मा ने बताया कि ओएमआर शीट भेज दी गई है। जल्द ही कापियों को भेजा जाएगा।