फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी मुकदमे के विरोध में सीओ का घेराव

Sat, 12 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के भोपालपुर गांव में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ तालाब में जहर डालने और दलित उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे को फर्जी बताते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को सीओ पट्टी का घेराव किया। सीओ ने प्रदर्शनकारियों को जांच का भरोसा दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने बीस शपथपत्र भी सौंपे।
विज्ञापन

क्षेत्र के भोपालपुर गांव के लालमणि सरोज ने गांव के पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्र, विजय व जगन्नाथ पर तालाब में जहर डाल कर मछली मारने, विरोध करने पर मारने पीटने और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने सीओ पट्टी का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि लालमणि से ग्राम सभा की जमीन खाली कराने के लिए मुकदमे बाजी चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर उसने फर्जी मामला दर्ज करा दिया। ग्रामीणों ने अपनी बता रखने के साथ बीस से अधिक लोगों ने शपथ पत्र भी सीओ पट्टी को सौंपा। सीओ ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस किया। ग्रामीण अब इस प्रकरण को लेकर एसपी के समक्ष भी प्रस्तुत होंगे। इस मौके पर रामजी, राजा वर्मा, पवन कुमार, राकेश, रमा शंकर, राजदेव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें