फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब कर्मचारी जाएंगे जेल

Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चुनावी प्रशिक्षण और तैयारी को लेकर शनिवार की दोपहर डीएम का रुख काफी सख्त रहा। कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारियों के बैठक में उन्होंने सभी को चेतावनी दी। कहा कि निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण से गायब कर्मचारी और अफसरों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव में नि:शक्त और गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाय। अब तक चुनाव से संबंधित हुए कार्यों का विवरण भी उन्होंने मांगा। कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनसे सीधे बातचीत की जाए। आचार संहिता के विपरीत कार्यों की शिकायत को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। महत्वपूर्ण जानकारियों एवं मतदाता सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट में हेल्प लाइन बनाई गई है। यह टोल फ्री नम्बर 05342-1950 एवं 220405 है। इस पर मतदाता चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 30 मार्च को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता चौपाल लगेगी। इसमें वोटर जा कर मतदाता फार्म भर सकते हैं। सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे समय से मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहें। निरीक्षण में केन्द्र पर न मिलने की दशा में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें