प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी बृजेश कुमार मिश्र को फर्जी फर्म के नाम से एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। सामान की आपूर्ति न होने पर फर्म की तलाश की जाने लगी तो पता गलत निकला। फर्म के मालिकाें का मोबाइल नंबर भी बंद है। नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
बृजेश ने एकता ट्रेडर्स के नाम से फर्म खोल रखी है। नवंबर 2012 में कानपुर की एक फर्म के संचालक ने बृजेश से संपर्क कर साथ में व्यापार करने की बात कही। समझौते के अनुसार बृजेश ने अलग-अलग किश्ताें में 2 लाख 10 हजार रुपये दे दिया। कानपुर से सामान की आपूर्ति नहीं हुई तो बृजेश फर्म की तलाश करने लगे। वह कानपुर तक गए लेकिन फर्म का पता नहीं चल सका। फर्म के मालिक के सभी मोबाइल नंबर भी बंद मिले। कानपुर की फर्म में शिवसत कंधई का प्रवीन श्रीवास्तव काम कर रहा था। उससे संपर्क करने के बाद पता चला कि कंपनी पलायन कर गई है। शहर कोतवाल लल्लन सिंह ने कार्रवाई में आनाकानी की तो बृजेश ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाल को फटकार लगाने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।