फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा शाखा ने विश्वनाथगंज में एक बैठक कर महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने दिल्ली अधिवेशन के निर्णयों से कार्यकर्ताआें को अवगत कराया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश को आरक्षण मुक्त करने की राष्ट्रव्यापी मांग होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष कुंवर विपिन प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरगति दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हम सभी उनके आदर्श, स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा सिंह ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता। क्षत्रिय समाज के लोगाें को शिक्षा पर और अधिक ध्यान देना चाहिए। बैठक में राजन सिंह, कुलभूषण सिंह, कप्तान सिंह, अजय सिंह चौहान, राहुल सिंह, रणजीत सिंह, अजय सिंह कछवाह, फौजदारी सिंह, कमलेश नेता, गुड्डू सिंह, अमित सिंह, सोनू सिंह, संजय कुमार सिंह, बंटी सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें